{"_id":"69c99614949f9147330589b1","slug":"focus-on-roads-drains-and-drinking-water-in-eight-new-wards-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1273695-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए वार्डों में सुदृढ़ होंगी सड़कें, जलनिकासी और जलापूर्ति, 16.04 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए वार्डों में सुदृढ़ होंगी सड़कें, जलनिकासी और जलापूर्ति, 16.04 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ नए वार्डों में सड़क, नाला और पेयजल पर फोकस
- कई वार्डों में बनेंगे आरसीसी नाले और सीसी सड़कें
गोरखपुर। मुख्यमंत्री नगर सृजन परियोजना के तहत नगर निगम में शामिल आठ नए वार्डों के लिए 16.04 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। शासन स्तर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ 8.02 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार, वार्ड-11 बड़गो में विनोद पासवान के मकान से सेंदुली-बेंदुली चौक तक 1.56 करोड़ रुपये से आरसीसी नाला बनेगा। वार्ड-13 संझाई और वार्ड-17 शिवपुर में विभिन्न गलियों में नाला, सीसी सड़क और साइट पटरी निर्माण पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्ड-21 मोहनापुर में मोलई कटरा से पुलिया तक नाला, सड़क और 4700 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन डाली जाएगी। इस पर तीन करोड़ रुपये से अधिक लागत आएगी।
इसी तरह वार्ड-30 जंगल गुलरिहा, वार्ड-31 हरसेवकपुर, वार्ड-37 भरवलिया और वार्ड-39 गायघाट में भी सीसी सड़क, आरसीसी नाली और नलकूप निर्माण के कार्य स्वीकृत हुए हैं। हरसेवकपुर और भरवलिया में गहरे नलकूप लगाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत कुल 44.01 करोड़ रुपये की 27 योजनाएं प्रस्तावित थीं, जिनमें शेष कार्यों को दूसरे चरण में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos