{"_id":"69c0586baca58589800b3f03","slug":"following-orders-from-the-chief-ministers-camp-office-the-cantt-police-registered-an-fir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265955-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के अहिरौली मोतीचक निवासी प्रियंका भारती ने 1.60 लाख रुपये ठगी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके पति अमित कुमार को रूस की जगह धोखे से किर्गिस्तान भेज दिया गया, जहां वह तीन अन्य लोगों के साथ फंस गए हैं। थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद कैंट पुलिस ने एजेंट यशवंत और युवक के रिश्तेदार विजय पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्रियंका भारती ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके अमित कुमार को विदेश में नौकरी की जरूरत थी। इसी दौरान गांव के ही एजेंट यशवंत कुमार और पडरौना, सुकरौली निवासी रिश्तेदार विजय कुमार ने रूस में काम दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में 1.60 लाख रुपये की मांग की गई, भरोसा कर उनके पति ने दे दिया।
आरोप है कि पिछले साल 19 सितंबर को एजेंट ने टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजने के बजाय धोखे से किर्गिस्तान भेज दिया। वहां पहुंचने पर न तो कोई कंपनी मिली और न ही कोई रोजगार। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ने कॉल कर बताया कि वहां उनको मिलाकर चार लोग फंसकर दर-दर भटक रहे हैं। देश में लौटने के लिए परेशान हैं। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने एजेंट से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। इसके चलते परिवार परेशान है।
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एजेंट व उसके रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos