सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four accused, including a hotel operator, arrested in the case of raping a minor student

UP: कई होटलों में नाबालिग संग किया था दुष्कर्म, 10 आरोपियों में 4 गिरफ्तार- पैरवी में लगे थे सफेदपोश

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार

लापता किशोरी नवंबर 2025 में अपने कॉलेज से अचानक गायब हो गई थी। गुजरात में रह रहे पिता ने पुलिस को बताया कि छात्रा की खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शुरू में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और जांच जारी रखी। 23 मार्च को पुलिस ने किशोरी को खोज लिया गया। उसके बयान और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि किशोरी को कई होटलों में ले जाकर अलग-अलग लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Four accused, including a hotel operator, arrested in the case of raping a minor student
गिरफ्तार रेप के आरोपी, सबसे किनारे( दाएं) होटल संचालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र से चार महीने पहले लापता हुई कक्षा 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल संचालक धर्मराज यादव समेत चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
Trending Videos


यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग छात्रा को पुलिस ने खोजकर मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने दस लोगों पर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लापता किशोरी नवंबर 2025 में अपने कॉलेज से अचानक गायब हो गई थी। गुजरात में रह रहे पिता ने पुलिस को बताया कि छात्रा की खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शुरू में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और जांच जारी रखी।

23 मार्च को पुलिस ने किशोरी को खोज लिया गया। उसके बयान और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि किशोरी को कई होटलों में ले जाकर अलग-अलग लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया।

ये हुए गिरफ्तार
दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों तरकुलहां स्थित मधुबन होटल के संचालक थानाक्षेत्र के पलिया निवासी धर्मराज यादव, बरही निवासी आटो चालक मोनू उर्फ मनीष राजभर व भगवानपुर टोला तुलसीपुर निवासी दिहाड़ी मजदूर किशन उर्फ बिट्टू और डुमरी खुर्द निवासी समीर उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया।

दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नाबालिग छात्रा को खोजकर पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उसने दस लोगों पर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म की बात कही है। इस आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है: ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ

होटल संचालक की पैरवी में जुटे रहे सफेदपोश
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही पुलिस ने आरोपी होटल संचालक धर्मराज यादव को उठाया, उसके पक्ष में स्थानीय और बाहरी लोग थाने आने लगे। इस बीच थानाप्रभारी और सीओ तक आरोपी की रिहाई या नरमी के लिए फोन आते रहे। कई सफेदपोश भी पैरवी में जुटे रहे।

हालांकि पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और सख्ती बरती। दोपहर तक पुलिस ने होटल संचालक धर्मराज यादव समेत चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद भी देर शाम तक थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है दुष्कर्म पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। जबकि उसकी मां गृहिणी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी अपनी मां से भी गलत बर्ताव करती चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed