सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gatemen deployed at railway crossings were asked questions related to safety and signals and were given necessary instructions.

पूर्वोत्तर रेलवे : तय समय में पुनर्विकास कार्यों को कराएं पूरा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gatemen deployed at railway crossings were asked questions related to safety and signals and were given necessary instructions.
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर से मऊ के बीच रेल पटरियों का विंडो ट्रेलिंग के जरिये निरीक्षण किया। रास्ते में पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड एवं मऊ स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों को भी देखा और निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए तय अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया।
Trending Videos

गौरी बाजार-बैतालपुर खंड पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 136 बी-1 पर कम ऊंचाई वाले सब-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी कार्य समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों को देखने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। कार्य योजना के ब्लू प्रिंट के माध्यम से कार्य की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अहिल्यापुर हॉल्ट स्टेशन का निरीक्षण किया और प्रस्तावित गुड्स शेड को भी देखा। सलेमपुर यार्ड में स्थित रेलवे क्रासिंग-07 स्पेशल पर संरक्षा की बारीकियों को देखा और सभी मानदंडों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बेल्थरा रोड स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटरों समेत यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। कहा कि समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराएं। महाप्रबंधक ने कीड़िहरापुर-इंदारा ब्लाक सेक्शन के रेलवे क्रासिंग-29 सी पर नॉन इंटरलॉक गेट पर सुरक्षा के सभी मानदंडों को परखा। गेट मैन अशोक कुमार यादव से बातचीत की और संरक्षा ज्ञान को परखा। सवालों के सही जवाब मिलने पर सराहना की।
इसके बाद मऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं-सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटरों, दिव्यांगजन सुविधाओं, वाटर बूथ, शौचालय, स्वचालित सीढि़यों, एक स्टेशन एक उत्पाद काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल बैरक का भी निरीक्षण किया और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत कपड़े के स्टाॅल पर महाप्रबंधक ने साड़ियों के विभिन्न उत्पाद देखे और दुकानदार से स्थानीय वस्त्र उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन, मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed