{"_id":"69d819cd774c9f3cab0ab92a","slug":"the-furnace-is-being-prepared-for-rs-30-to-35-thousand-necessary-parts-are-being-procured-from-delhi-and-punjab-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1284447-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस सिलिंडर संकट के बीच डीजल भट्ठी बना विकल्प, बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस सिलिंडर संकट के बीच डीजल भट्ठी बना विकल्प, बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 से 35 हजार रुपये में तैयार हो रही भट्ठी, दिल्ली और पंजाब से मंगाए जा रहे जरूरी पार्ट्स
- कारीगरों को एक महीने में 25 से ज्यादा ऑर्डर मिले
गोरखपुर। कॉमर्शियल गैस की बढ़ती कीमत और समय पर सिलिंडर उपलब्ध न होने की समस्या के बीच अब छोटे रेस्टोरेंट संचालकों ने डीजल भट्ठी को नया विकल्प बना लिया है। इससे डीजल भट्ठी की मांग भी बढ़ गई है। भट्ठी से खाना बनाने का काम बिना रुकावट होने लगा है।
लाल डिग्गी के रहने वाले डीजल भट्ठी कारीगर राजा ने बताया कि एक डीजल भट्ठी तैयार करने में लगभग 30 से 35 हजार रुपये तक की लागत आ रही है। लागत में बर्नर, मोटर और कंट्रोलर प्रमुख हिस्से हैं। लालडिग्गी स्थित दुकान पर डीजल भट्ठी तैयार कर रहे कारीगर राजा ने बताया कि बर्नर दिल्ली और पंजाब से मंगाए जा रहे हैं, जबकि मोटर और कंट्रोलर भी महंगे दाम पर मिल रहे हैं।
कारीगर राजा ने बताया कि पिछले एक महीने में 25 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं। सभी भट्ठियां मांग के अनुसार तैयार की जा रही हैं। एक भट्ठी को तैयार करने में पांच से छह दिन का समय लग रहा है।
इंदिरा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक लाल बाबू ने बताया कि गैस उपलब्ध न होने से कारोबार प्रभावित हो रहा था, इसलिए डीजल भट्ठी का ऑर्डर दिया है। अब इसी पर पूरा खाना तैयार होगा, जिससे गैस के लिए चक्कर भी नहीं लगाने होंगे और काम भी समय पर हो सकेगा। नौका विहार के पास रेस्टोरेंट चलाने वाले अविनाश ने बताया कि काॅमर्शियल गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था। अब डीजल भट्ठी का आर्डर दिया है।
Trending Videos