{"_id":"69d81a7e9e0b9c554f0c92b5","slug":"seven-more-accused-including-a-couple-arrested-in-the-rape-case-of-a-ninth-grade-student-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284480-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में दंपती समेत सात और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में दंपती समेत सात और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल संचालक समेत चार आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल, कई अन्य के शामिल होने की आशंका
दुष्कर्म के साथ मामले में बढ़ाई गई अनैतिक देह व्यापार की भी धारा
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा पुलिस ने कक्षा नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को दंपती समेत सात और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा बढ़ाते हुए होटल मधुबन को भी सील कर दिया है।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुशीनगर के तरयासुजान बाघाचौर निवासी दिहाड़ी मजदूर रोहित साहनी, उसकी पत्नी निशा चौहान उर्फ राधिका (हाल पता मालवीय चौक, रुस्तमपुर), संतकबीरनगर के धनघटा निवासी रिया शुक्ला उर्फ नीतू (हाल पता आवास विकास कॉलोनी कुनराघाट कैंट), देवरिया के रुद्रपुर पांडेय टोला निवासी एमबीए छात्र मानवेंद्र पांडेय उर्फ विनीत उर्फ बाबा (हाल पता महादेवपुरम इंजीनियरिंग काॅलेज कैंट), झंगहा के गहिरा शाही टोला निवासी मीट शाॅप चलाने वाले आकाश गौंड़, चौरीचौरा के फुटहवा इनार निवासी ऑटो चालक हरमेंद्र जायसवाल उर्फ टिन्नू, तरकुलहा मोड़ निवासी मीट शॉप संचालक अजय निषाद के रूप में हुई है।
चार आरोपियों पलिया निवासी होटल संचालक धर्मराज यादव, बरही निवासी ऑटो चालक मोनू उर्फ मनीष राजभर व भगवानपुर टोला तुलसीपुर निवासी दिहाड़ी मजदूर किशन उर्फ बिट्टू और डुमरी खुर्द निवासी समीर उर्फ दिलशाद को कोर्ट ने पहले ही जेल भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे छात्रा मौसी के घर से स्कूल जाने के लिए निकली। रास्ते में उसे ऑटो चालक हरमेंद्र जायसवाल उर्फ टिन्नू मिला। छात्रा ने बताया कि टिन्नू उसे ऑटो में बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में लेकर गया। वहां पर उसने दुष्कर्म किया। इसी बीच उसके दो दोस्त किशन सिंह और मुर्गा काटने वाले समीर उर्फ दिलशाद भी आ गए। दोनों ने भी दुष्कर्म किया। उस दौरान दो लोग बाहर पहरेदारी करने में लगे रहे। इसके बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया।
बाद में वह ऑटो पकड़कर रामगढ़ताल नौका विहार पहुंची। वहां उसकी मुलाकात देवरिया के रुद्रपुर निवासी मानवेंद्र पांडेय से हुई। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए का कमरा लेकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। मानवेंद्र उसे अपने कमरे पर लेकर गया। वहां मकान मालिक से बताया कि छोटी बहन आई है। रात में मानवेंद्र ने दुष्कर्म किया। मानवेंद्र ने भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। वह उसके साथ किराए के कमरे में एक महीने तक रही। इसके बाद वह सड़क पर छोड़ कर कहीं चला गया। लौटकर नहीं आया। छात्रा सड़क पर इधर-उधर घूम रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रुस्तमपुर में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति रोहित साहनी से हुई।
रोहित भी विश्वास में लेकर छात्रा को अपने घर ले गया। वहां पर पत्नी निशा चौहान से मिलवाया। छात्रा ने बताया कि यहां रोहित साहनी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। उसकी पत्नी निशा चौहान गलत काम करने का दबाव बनाती थी। निशा चौहान ने दबाव बनाकर कुछ लोगों के साथ सोने पर मजबूर किया था। यहां से भागकर निकली तो फुटहवाइनार में ऑटो चलाने वाला मुकेश गौड़ मिला। मुकेश ने भी अपने साथ रखा। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा दिया और मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद चौरीचौरा क्षेत्र के ही मधुबन होटल में पत्नी बनाकर ले जाता था। वहां 4-4 घंटे रहकर दुष्कर्म करता था।
वर्जन
अब तक दो महिलाओं समेत 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच चल रही है, आगे साक्ष्य के आधार पर जो भी नाम सामने आएंगे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
आरोपी दंपती के मोबाइल से मिले कई अहम सुराग
पुलिस को आरोपी दंपती के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य और कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। मोबाइल पर मिले अहम सुराग के आधार पर विवेचना जारी है।
Trending Videos