{"_id":"69d81994e8d1828b8a06693a","slug":"relief-from-traffic-jams-preparations-to-reopen-rajghat-bridge-after-repairs-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284976-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्षनगरी का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर तैयार...20 के बाद भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्षनगरी का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर तैयार...20 के बाद भर सकेंगे फर्राटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से मिलेगी राहत: राजघाट पुल की मरम्मत के बाद खोलने की तैयारी
गोरखपुर। गोरक्षनगरी में पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है और लोकार्पण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राप्ती नदी के राजघाट पुराने पुल का मरम्मत कार्य पूरा होते ही नवनिर्मित फ्लाईओवर को भी नौसड़ से पैडलेगंज तक सीधे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उम्मीद है कि 20 अप्रैल के बाद आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
नौसड़-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार, फ्लाईओवर की सीधी लंबाई वाले हिस्से में निर्माण 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कुछ काम शेष है और उसे भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी। लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को शहर के भीतर प्रवेश करने या शहर से होकर महराजगंज, देवरिया या कुशीनगर जाने में समय की काफी बचत होगी।
फ्लाईओवर से देवरिया बाईपास की ओर जाने के लिए करना होगा इंतजार
फ्लाईओवर से होकर देवरिया बाईपास की तरफ जाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मार्ग पर कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का काम अभी जारी है।
Trending Videos