सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Global AI Confluence, jointly organised by VoSI, Meta and Gorakhpur University, concludes

Gorakhpur News: हमारे आज के निर्णयों पर निर्भर है एआई का भविष्य

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Global AI Confluence, jointly organised by VoSI, Meta and Gorakhpur University, concludes
कार्यक्रम के दाैरान सांसद शशांक म​णि त्रिपाठी व अन्य वक्ता।
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल के नवनिर्वाचित सांसद संदीप राणा ने कहा कि एआई का भविष्य हमारे आज के निर्णयों पर निर्भर करता है। इसलिए जरूरी है कि हम सब मिलकर एक जिम्मेदार और मानवीय तकनीकी युग का निर्माण करें।
Trending Videos


वह शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प वोसी, मेटा और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल एआई कॉन्फ्लुएंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र को वर्चुअल माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक प्रतिस्पर्धा, शिक्षा और उद्यमिता को एआई नई दिशा दे रही है। युवा उद्यमियों और नेताओं को चाहिए कि वे एआई को मानव मूल्यों और सामाजिक न्याय के साथ जोड़ें ताकि तकनीक मानवता की सेवा में सहायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बालकृष्ण ने कहा कि एआई के माध्यम से जटिल समस्याओं का समाधान आसान हुआ है। एआई से डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा के उपयोग से उद्यमिता को भी नई दिशा मिली है। आने वाला समय उन्हीं युवाओं का होगा जो तकनीक के साथ-साथ अपने मानवीय मूल्यों को भी बनाए रखेंगे। विश्व छात्र एवं युवा संगठन (वोसी) के अध्यक्ष नितिन शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉन्फ्लुएंस प्रतिभागियों के ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करेगा।

दूसरे दिन कुल चार तकनीकी सत्र आयोजित हुए। इनमें ''एक सुलभ भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' विषय पर देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, आईआईआईटी, लखनऊ के निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी ने विचार रखे। दूसरे सत्र ''एआई के युग में संस्कृति एवं शिक्षा'' में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स, नोएडा की प्रो. नीलिमा मिश्रा व ट्रैवोन एआई के संस्थापक राहुल पोद्दार ने व्याख्यान दिया।

इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे 26 देशों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अभाविप के पूर्वी यूपी के संगठन मंत्री घनश्याम शाही, वोसी के महामंत्री शुभम गोयल, प्रो. सुषमा पांडेय, निखिता रेड्डी, यशोराज पांडेय, कुशल बोसामिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed