सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur now faces a diesel crisis along with cooking gas, two pumps empty

Gorakhpur News: रसोई गैस के साथ अब पेट्रोल-डीजल का भी संकट...शहर के दो पंप खाली; DSO बोले- सब सामान्य

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन का दावा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। एचपीसीएल के कुछ पेट्रोल पंपों पर गाड़ी न पहुंचने से दिक्कत हुई जो बुधवार तक उपलब्धता होने पर सामान्य हो जाएगी। मंगलवार को दोपहर बाद से ही पादरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया।

Gorakhpur now faces a diesel crisis along with cooking gas, two pumps empty
पादरी बाजार में पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप पर सूचना चस्पा कर बंद कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से रसोई गैस की किल्लत तो है ही, अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर भी खतरा मंडराने लगा है। पेट्रोल पंपों पर बैतालपुर डिपो से आपूर्ति कम हो गई है। इसकी वजह से मंगलवार को पादरी बाजार और तारामंडल स्थित दो पेट्रोप पंपों पर स्टाॅक खत्म हो गया।

Trending Videos


इसके बाद डीजल-पेट्रोल खत्म का बोर्ड लगा दिया गया। पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों ने दूसरी एजेसियों पर जाकर पेट्रोल-डीजल भरवाया। शहर के दोनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल न मिलने के बाद दूसरी जगहों पर भीड़ बढ़ गई। हालांकि, किसी और पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोरखपुर पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन ने आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। एसोसिएशन के महामंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैतालपुर डिपो से पहले डिमांड करते ही रोजाना पेट्रोल-डीजल की गाड़ी मिल जाती थी लेकिन अब दो दिन पर आ रही है।

वहीं, पहले उधार पर भी डीजल-पेट्रोल मिल रहा था लेकिन अब तेल कंपनियों ने बंद कर दिया है। बुधवार को अगर डीजल की आपूर्ति नहीं हुई तो ज्यादातर जगहों पर स्टॉक खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हालात से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

हालांकि, प्रशासन का दावा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। एचपीसीएल के कुछ पेट्रोल पंपों पर गाड़ी न पहुंचने से दिक्कत हुई जो बुधवार तक उपलब्धता होने पर सामान्य हो जाएगी। मंगलवार को दोपहर बाद से ही पादरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया।

इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को दूसरे पंपों की ओर जाना पड़ा। आपूर्ति विभाग का कहना है कि सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण डिपो से तेल की आपूर्ति नहीं हो पाती है, जिसके चलते कुछ पंपों पर अगले दिन सीमित स्टॉक की स्थिति बन जाती है।

इसी वजह से शहर के कुछ हिस्सों में पेट्रोल की कमी महसूस की गई। बाइक सवार प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार शाम गाड़ी में पेट्रोल कम होने पर वह पादरी बाजार पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन वहां पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। दूसरी जगह जाना पड़ा, जहां काफी देर बाद पेट्रोल मिल सका।

तारामंडल क्षेत्र के निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वह रोजाना इसी क्षेत्र के पेट्रोल पंप से तेल भरवाते हैं, लेकिन मंगलवार को पेट्रोल न मिलने से उन्हें अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे पंप पर जाना पड़ा।

जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। एचपीसीएल के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं पहुंच पाने से थोड़ी परेशानी हुई है। यह परेशानी उनकी ओर से पैसा देकर पेट्रोल लेने में की गई लापरवाही की वजह से हुआ है। बाकी सारी स्थिति सामान्य है। रात में गाड़ी आ जाएगी फिर कोई दिक्कत नहीं होगी:रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed