{"_id":"69caebec9f9c2d89830dbaf9","slug":"gorakhpur-stf-is-interrogating-the-accused-maulana-after-taking-him-into-custody-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1274827-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी मौलाना को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी मौलाना को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर एसटीएफ आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
बिहार के मौलाना पर शहर समेत पूरे प्रदेश में दर्ज है 80 से अधिक प्राथमिकी
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी बिहार के मौलाना को सोमवार को गोरखपुर एसटीएफ ने दबोच लिया। एसटीएफ बिहार से दबोचे गए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सलीम किसी धार्मिक जलसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर समेत पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
कैंट थाना समेत पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। स्थानीय वकीलों ने भी मामले में कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से चल रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी की धारा नहीं है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Trending Videos