सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University again achieved global recognition in the Nature Index Ranking 2026.

Gorakhpur News: नेचर इंडेक्स रैंकिंग में डीडीयू को 64वां स्थान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University again achieved global recognition in the Nature Index Ranking 2026.
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग 2026 में फिर दर्ज कराई वैश्विक पहचान
Trending Videos


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग 2026 में जगह बनाई है। इस वर्ष भारत के 519 उच्च शिक्षण संस्थानों को इसमें स्थान मिला है, जिसमें 214 विश्वविद्यालय शामिल हैं। डीडीयू ने सभी संस्थानों में 124वां और भारतीय विश्वविद्यालयों में 64वां स्थान प्राप्त किया।
भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस श्रेणी में देश के 252 संस्थानों के बीच गोरखपुर विश्वविद्यालय 72वें स्थान पर रहा, जबकि विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इसे तीसरा स्थान मिला। इस उपलब्धि में यूरोपियन फिजिकल जर्नल सी और द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित शोध पत्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विज्ञान में भी विश्वविद्यालय ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस श्रेणी में इसे सभी संस्थानों में 113वां और विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान मिला। नेचर मेडिसिन में प्रकाशित शोध ने इसमें अहम भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि को शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले शोध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नवाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। जो इसकी लगातार प्रगति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed