{"_id":"69ea907109f00dbc0d02f884","slug":"healthy-competition-in-all-municipal-corporations-of-the-state-in-accordance-with-safe-and-smart-city-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1039-1299862-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसड़-मलौनी फोरलेन से सुगम होगा आवागमन, दूर होगा जाम : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसड़-मलौनी फोरलेन से सुगम होगा आवागमन, दूर होगा जाम : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सेफ और स्मार्ट सिटी के अनुरूप प्रदेश के सभी नगर निगम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
- स्कूली बच्चों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा स्वच्छता का संदेश
गोरखपुर। सीएम योगी ने ईको पार्क के सामने से नौसड़-मलौनी फोरलेन सड़क को नौसड़ में आए दिन होने वाली जाम की समस्या के समाधान का माध्यम बताया। कहा कि, करीब तीन किमी लंबे इस फोरलेन से लखनऊ और वाराणसी मार्ग पर आने जाने के लिए आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।
सीएम ने कहा कि, अब इस एकला तटबंध पर जो भी बिजली जलेगी, वह सोलर एनर्जी होगी। इसके लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं। यह भी नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किया गया एक अच्छा प्रयास है। यहां पर जो सिटी फॉरेस्ट लगाया गया है, यह अपने आप में पूरे क्षेत्र को अत्यंत हरियाली से युक्त करके प्रदूषण से मुक्त करने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, पहले जहां खेलने की सुविधा नहीं थी, आज गोरखपुर में कई मिनी स्टेडियम बने हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। इतना ही नहीं, दक्षिणांचल सहित जिले में बाढ़ की समस्या का भी तेजी से समाधान हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि, सेफ और स्मार्ट सिटी के अनुरूप प्रदेश के सभी नगर निगम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश में सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट सड़कें बन रही हैं। सभी वार्डों में ग्रीन बेल्ट एंड मिनी फॉरेस्टेशन के कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है।
000
स्कूलों के बच्चों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा स्वच्छता का संदेश
लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के मंच से स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-3 में लाने के लिए स्कूलों के बच्चों के विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसमें शामिल एक लाख से अधिक बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। बच्चों को आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) के बारे में बताया जाएगा। वेस्ट टू आर्ट, निबंध और रील्स प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी स्वच्छता के संदेश का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि, इस अभियान से 2000 से अधिक शिक्षकों और 1000 से ज्यादा अनुभवी अभिभावकों को जोड़कर इसे एक व्यापक जन आंदोलन बनाने का काम किया जा रहा है।
000
वन महोत्सव में एकला तटबंध पर करें पौधरोपण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर ग्रामीण के विधायक का आह्वान किया कि वे आगामी वन महोत्सव के दौरान एकला तटबंध पर कार्यकर्ताओं के साथ आकर पौधरोपण करें। इसी तरह उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में खाली भूमि और पार्कों में मिनी सिटी फॉरेस्ट फॉरेस्ट विकसित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों से बचने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण और लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।
00
सांसद के भाषण पर ली चुटकी
सीएम योगी ने लोकसभा में सांसद रविकिशन के दिए भाषण पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि, सांसद का भाषण आप सभी ने सुना ही होगा। उसका आचरण किया या नहीं। दरअसल, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान सांसद रविकिशन ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में पत्नी के साथ के कारण वह उनके पैर छूते हैं और विपक्ष को भी महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
000
कचरे में हीरा खोज लेते हैं सीएम योगी : रविकिशन
कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी का विजन अद्वितीय है। वह कचरे में हीरा खोज लेते हैं, असंभव को संभव कर देते हैं। एकला बांध पर जहां गटर था, उनकी सोच से वहां अब रोजगार मिलेगा। यहां फिल्मों की शूटिंग भी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास की नजीर पेश कर रहा है। जहां बीमारी पहचान बन गई थी, वहां अब विकास का विश्वास है। समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि, सीएम योगी के मार्गदर्शन में नगर निगम ने एकला बांध पर दशकों से इकट्ठा कूड़े के विशाल ढेर को वैज्ञानिक विधि से निस्तारित कर रमणीक पिकनिक स्पॉट बनाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप गोरखपुर नगर निगम सतत विकास की शृंखला को आगे बढ़ा रहा है। समारोह को गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
00
सीएम ने ईको पार्क का किया भ्रमण
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईको पार्क का भ्रमण किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें पार्क में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से पूर्व और वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक दृश्य भी प्रस्तुत किया। पार्क के भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। ईको पार्क में कचरे से बनी कलाकृतियों को देखकर सीएम ने प्रसन्नता जताई और वेस्ट से ही बने शेर की कलाकृति के सामने फोटो खिंचवाया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के कार्मिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के दस्ते में शामिल नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में पोकलेन, सीएनजी मैजिक, स्किड लोडर और डीप फ्रीजरयुक्त मोक्ष वाहन शामिल हैं।
छह स्मार्ट सड़कों का किया शिलान्यास
समारोह स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम ग्रिड (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत छह स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उपवन योजना के तहत 6.44 करोड़ से तीन पार्कों का सुंदरीकरण, 107.44 करोड़ रुपये से विभिन्न वार्डों में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण के 83 कार्य, 123.81 करोड़ रुपये से गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण और 35.01 करोड़ रुपये से विभिन्न वार्डों में ग्रीन बेल्ट एवं मिनी फॉरेस्टेशन के कार्य का शिलान्यास किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X