सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravi Kishan took out his mobile phone to take a photo of CM Yogi

UP: जब मुख्यमंत्री योगी की फोटो लेने के लिए सांसद रवि किशन ने थामा मोबाइल, करते दिखे 'डायरेक्शन'

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 24 Apr 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1055 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने ईको पार्क का भ्रमण किया। सांसद रवि किशन ने बेकार वस्तुओं से बने शेर के सामने उनकी फोटो खींची।

Ravi Kishan took out his mobile phone to take a photo of CM Yogi
सीएम योगी की फोटो लेते सांसद रवि किशन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में 1055 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह ईको पार्क का भ्रमण कर रहे हैं और सांसद रवि किशन वेस्ट (बेकार की वस्तुओं) से बने एक शेर की कलाकृति के सामने अपने फोन से उनका फोटो लेते दिख रहे हैं। वह एक अच्छे पोज के लिए सीएम योगी से आगे आने का भी आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos


वैदिक मंत्र उपचार के बीच फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईको पार्क का भ्रमण किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें पार्क में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से यहां के पूर्व और वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक दृश्य भी प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। ईको पार्क में वेस्ट से बनी कलाकृतियों को देखकर सीएम ने प्रसन्नता जताई और वेस्ट से ही बने शेर की कलाकृति के सामने फोटो खिंचवाई। इस दौरान सांसद रवि किशन ने अपना मोबाइल निकाला और फोटो लेने के लिए मुख्यमंत्री की शेर के साथ फोटो लेने के लिए फिल्मी तरीके से दिशा बताने लगे। 

गोरखपुर शहर के प्रवेश द्वार पर कचरे को कंचन में बदल दिया नगर निगम ने 
ईको पार्क के विकास के लिए नगर निगम की पूरी टीम की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम ने गोरखपुर शहर के प्रवेश द्वार पर कचरे को कंचन में बदलने का काम किया है। 2.26 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर बनाया गया ईको पार्क पूरे परिवार के लिए पिकनिक स्पॉट और बेहतरीन पर्यटन स्थल बन गया है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क है। योग और ध्यान की क्रिया के लिए व्यक्ति यहां आराम से बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि यह जो परिवर्तन आया है, वह गोरखपुर के विकास का मजबूत विश्वास और यहां की टीम के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

कचरा में हीरा खोज लेते हैं सीएम योगी : रविकिशन
कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी का विजन अद्वितीय है। वह कचरा में हीरा खोज लेते हैं। वह असंभव को संभव कर देते हैं। उनकी सोच से एकला बांध पर जहां गटर था, वहां अब रोजगार मिलेगा। यहां फिल्मों की शूटिंग भी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास की नजीर पेश कर रहा है। जहां बीमारी पहचान बन गई थी, वहां अब विकास का विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed