{"_id":"69eb1767da2420ba0f034731","slug":"two-groups-attacked-each-other-with-swords-and-knives-in-gorakhpur-s-kusmhi-market-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खूनी संघर्ष: कुसम्ही बाजार में दो पक्षों में तलवार-चाकू से हमला; चार लोग गंभीर घायल, सड़क की जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खूनी संघर्ष: कुसम्ही बाजार में दो पक्षों में तलवार-चाकू से हमला; चार लोग गंभीर घायल, सड़क की जाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
कुसम्ही बाजार में बृहस्पतिवार रात सवारी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। तलवार और चाकू से हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से तलवार और चाकू से हमला किए जाने पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू शामिल हैं। सभी कुस्मी मार्केट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुड्डू कसौधन बजरंग दल से जुड़े हैं और बीच-बचाव में उन्हें चोट आई।
Trending Videos
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर-कसया रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और अन्य फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और उनके घर में बड़ी मात्रा में हथियार रखे हैं। पुलिस से छापा मारकर बरामदगी की मांग की गई है। घटना के बाद से सद्दाम, जब्बार समेत पांच आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कालीचरण और सद्दाम दोनों ऑटो चालक हैं। गुरुवार शाम सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था, जो अगले दिन सुबह बढ़ गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मौके पर चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद ने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X