सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of Godhoiya drain accelerates, drainage system to improve before rains

Gorakhpur News: गोड़धोईया नाला का निर्माण तेज, बरसात से पहले सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of Godhoiya drain accelerates, drainage system to improve before rains
विज्ञापन

Trending Videos
- राजनगर, गोड़धोईया पुल मजार के पास, मैत्रीपुरम और जेल के पीछे सहित छह स्थानों पर कार्य जारी
- तेजी से चल रहे निर्माण कार्य से जल्द पूरा होगा नाला, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत



गोरखपुर। बरसात के दौरान जलभराव से जूझने वाले इलाकों को राहत देने के लिए गोड़धोईया नाले का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल निगम की ओर से इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए राजनगर, गोड़धोईया पुल मजार के पास, मैत्रीपुरम और जेल के पीछे सहित कुल छह स्थानों पर निर्माण कार्य तेजी से वर्तमान में चल रहा है।
जल निगम के अधिकारियों के अनुसार, इसे इसी महीने के अंतिम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 10 किलोमीटर लंबे गोड़धोइया नाले का निर्माण लगभग 942 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसमें सीवर लाइन का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार घरों में पानी घुसने तक की स्थिति बन जाती थी। ऐसे में इस नाले के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जल निगम की ओर से निर्माण कार्य के दौरान वर्तमान में कार्यस्थलों पर अतिरिक्त मशीनें लगाई गई हैं और श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई गई है। काम युद्ध स्तर पर जारी है। जेल बाई पास के पास ढलाई का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही असुरन से पादरी बाजार जाने पर गोड़धोईया पुल के नीचे चौड़े नाले की ढलाई का कार्य तेजी से चल रहा है। नाले के दोनों तरफ जाली लगाने का कार्य भी चल रहा है।
जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतन सेन सिंह ने बताया कि गोड़धोईया नाले का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसी महीने के अंत में नाले का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके कारण आने वाले बरसात में इस बार नाले की मदद से जल निकासी की व्यवस्था बनाई जाएगी। लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed