सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hooliganism will not be tolerated, police should take strict action

Gorakhpur News: पीड़ित को धमकाने वालों की निरस्त कराएं जमानत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
hooliganism will not be tolerated, police should take strict action
विज्ञापन
जनता दर्शन: सीएम योगी बोले-गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्रवाई
Trending Videos

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कोई आरोपी जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित को धमका रहा हो तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही की जाए।



गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि हर जरूरतमंद को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध करा देगी। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा और उन्हें चॉकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed