{"_id":"6a2dbeb2b243da57a90c1ce6","slug":"illegal-houses-built-without-approved-plans-will-be-sealed-a-drive-will-be-launched-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1353137-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध मकान होंगे सील, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध मकान होंगे सील, चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। असुनियोजित ढंग से विकसित अवैध कालोनियों के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण सख्ती बतरने जा रहा है। बिना नक्शा पास कराए अवैध मकानों को सील किया जाएगा और ध्वस्त कराए जाएंगे। सभी चारों जोन में अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 15 मानचित्रों की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण के मुताबिक, यूपीओबीपीएएस (उत्तर प्रदेश ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम) पोर्टल पर पंजीकृत आर्किटेक्ट्स का भी टेस्ट कराया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि मानचित्र दाखिल करने वाले योग्य हैं या नहीं। मानचित्र एवं प्रवर्तन अनुभाग तैनात समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं लिपिकों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी अवर एवं सहायक अभियंता के साथ स्पेशल टेक्निशियन, लिपिक को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। आम लोगों को भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि वे अवैध प्लाॅटिंग में अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा बर्बाद न करें।