{"_id":"6a779a48bb69916c640c36e4","slug":"incident-in-the-barhalganj-area-no-clue-found-due-to-the-strong-current-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1411920-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरयू पुल से 12वीं की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरयू पुल से 12वीं की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज(गोरखपुर)। बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से शनिवार दोपहर 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा आस्था कुमारी (17) ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा मित्र गोताखोर और नाविक मौके पर पहुंचे। नदी में तेज बहाव के कारण देर शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। तलाशी के दौरान उसका पिठ्ठू बैग बरामद हुआ, जिसमें कपड़े, एक सिम और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। इससे उसकी पहचान हुई।
थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ के दाहरीघाट जमीरा निवासी हरिकृष्ण की बेटी आस्था कुमारी शनिवार दोपहर दो बजे पुल से नदी में कूद गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आपदा मित्र गोताखोरों और नाविकों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका।
आस्था दोहरीघाट स्थित निजी कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। परिजन और दोहरीघाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन के मुताबिक, वह करीब एक माह से गोरखपुर में अपनी मौसी के घर रह रही थी। शनिवार को वहां से जमीरा स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाश अभियान चला रही है। तेज बहाव के चलते तलाशी में परेशानी आ रही है। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही।