{"_id":"69c05427c35789f5de00086f","slug":"joint-efforts-will-give-new-direction-to-research-five-phd-and-10-internship-seats-recommended-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266019-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज के बीच समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज के संयुक्त प्रयास से चिकित्सा शिक्षा और औषधि विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल हुई है। दोनों संस्थानों के बीच हुए शैक्षणिक व अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता किया गया।
समझौते के तहत दोनों संस्थानों के बीच सभी आवश्यक दस्तावेज पूरी कर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी को भेज दी गई है। इस पहल के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में औषधि विज्ञान विषय में पांच पीएचडी सीटों तथा 10 इंटर्नशिप सीटों की संस्तुति की गई है। इससे शोधार्थियों को चिकित्सा और फार्मेसी के अंतः विषय क्षेत्रों में उच्च स्तरीय अनुसंधान का अवसर मिलेगा।
इंटर्नशिप सीटों के माध्यम से छात्र मेडिकल कॉलेज के क्लीनिकल सेटअप में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने कहा कि यह समन्वय नई औषधियों के अनुसंधान, क्लीनिकल ट्रायल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।
Trending Videos