{"_id":"6a77990f77590a111e09b5af","slug":"kishan-singh-appointed-gda-chief-engineer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1412188-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशन सिंह बने जीडीए के मुख्य अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशन सिंह बने जीडीए के मुख्य अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता (सिविल) किशन सिंह को मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने चार अगस्त को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
शासनादेश के अनुसार किशन सिंह को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण केंद्रीयित सेवा में मुख्य अभियंता (सिविल), वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद किशन सिंह वर्तमान तैनाती वाले गोरखपुर विकास प्राधिकरण में ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी अन्यत्र तैनाती के संबंध में आदेश बाद में अलग से जारी होंगे। उनकी पदोन्नति पर जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, संबंधित अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।