सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushvasi Mahotsav, organised in the name of Lord Ram's son Kush, was inaugurated.

Gorakhpur News: कुशवासी महोत्सव में दिखा सांस्कृतिक विरासत व धार्मिक चेतना का संगम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kushvasi Mahotsav, organised in the name of Lord Ram's son Kush, was inaugurated.
विज्ञापन
गोरखपुर। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश के नाम पर आयोजित प्रथम तीन दिवसीय ‘कुशवासी महोत्सव–2026’ का शुभारंभ रविवार को भस्मा मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस क्रम में महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Trending Videos


यह आयोजन क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं धराधाम इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। इसके बाद अतिथियों ने कोलहट भगवती, चंदा घाट तथा मुक्तेश्वर नाथ बाबा के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रतिभागियों व अतिथियों ने बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण कर प्राचीन धरोहरों का अवलोकन किया। इस दौरान उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने संग्रहालय में संरक्षित धरोहरों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महोत्सव के तहत सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं व प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। 31 मार्च को मुख्य मंच के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर भ्रमण में संयोजक डॉ. सौरभ पांडेय, गौतम पांडेय, रुचिरांगद पति त्रिपाठी, डॉ. सुनील दुबे, लक्ष्मीचंद शुक्ल, श्रीचंद शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed