सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Ram's birth anniversary celebrated with great pomp in Geeta Vatika

Gorakhpur News: गीता वाटिका में धूमधाम से मना भगवान राम का जन्मोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's birth anniversary celebrated with great pomp in Geeta Vatika
विज्ञापन
गोरखपुर। गीता वाटिका में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य, दिव्य वातावरण में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
Trending Videos


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह शहनाई वादन से हुआ, जिसने वातावरण को मंगलमय बना दिया। प्रभात बेला में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्रीराम नाम का संकीर्तन किया और जन्मोत्सव की प्रतीक्षा में पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। दोपहर में भगवान राम के प्राकट्य के पावन क्षण पर विशेष आरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ। आरती प्रारंभ होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर आरती में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती के पश्चात षोडशोपचार पूजन विधि-विधानपूर्व किया गया। इसके साथ ही बधाई पद, कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति में डूबे श्रद्धालु झूमते हुए श्रीराम नाम का गुणगान करते रहे। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed