{"_id":"69dab7dfd29a6e2db603093b","slug":"oil-theft-from-transformer-power-outage-in-100-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1286468-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 100 घरों की गुल रही बिजली- दो ड्रम तेल आया; सात घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 100 घरों की गुल रही बिजली- दो ड्रम तेल आया; सात घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सार
तारामंडल उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत कुमार वर्मा ने बताया कि स्थिति को देखते हुए दो ड्रम तेल मंगाया गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में तेल भरने और उसे दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उनका कहना था कि तेल चोरी की घटना की सूचना रामगढ़ताल थाने में भी दी गई है।
ट्रांसफार्मर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
तारामंडल क्षेत्र में जीडीए कार्यालय के सामने लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के बाद शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने मेन लाइन को कटवाया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में तेल डालने के बाद शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
Trending Videos
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे उपभोक्ताओं की सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। चोरी के अलावा यह भी आशंका है कि ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव भी न हुआ हो। दूसरी तरफ लोग बिजली आपूर्ति न होने से परेशान रहे। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तारामंडल उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत कुमार वर्मा ने बताया कि स्थिति को देखते हुए दो ड्रम तेल मंगाया गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में तेल भरने और उसे दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उनका कहना था कि तेल चोरी की घटना की सूचना रामगढ़ताल थाने में भी दी गई है।
बताया जा रहा है कि अवर अभियंता ने जनसुनवाई के तहत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। अवर अभियंता इंद्रजीत ने बताया कि करीब ट्रांसफार्मर में तेल डालकर करीब आठ से नौ घंटे के बाद शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।