{"_id":"69caebae2b74c7545a061321","slug":"on-march-30-a-bomb-threat-was-issued-at-the-civil-court-premises-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274925-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दीवानी कचहरी का चप्पा-चप्पा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाें ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दीवानी कचहरी का चप्पा-चप्पा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाें ने खंगाला
विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 मार्च को दीवानी कचहरी परिसर में बम से हमला करने की दी गई थी धमकी
गोरखपुर। आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद दीवानी कचहरी परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सोमवार देर शाम को सीओ कैंट के नेतृत्व में बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने परिसर में दो घंटे से अधिक समय तक सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश मार्ग और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नौ मार्च को पश्चिम बंगाल से एक पत्र न्यायालय के कार्यालय में प्राप्त हुआ। यह पत्र शिव शंकर गोस्वामी के नाम से भेजा गया था, जिसमें प्रेषक का पता पूर्वी वर्धमान जिले के सदर घाट, श्रीपल्ली बताया गया। पत्र भेजने वाले ने खुद को टीएमसी से जुड़ा बताया और दावा किया कि 30 मार्च को दीवानी कचहरी परिसर में बम से हमला किया जाएगा, उसे हमले की जानकारी बंगाल पुलिस के एक अधिकारी सुदीप्त प्रमाणिक से मिली है। पत्र में एक मोबाइल फोन नंबर का भी उल्लेख है। इस पत्र के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पत्र में एक मोबाइल नंबर का उल्लेख भी था, जिसकी लोकेशन और डिटेल्स खुफिया एजेंसियां पता लगा रही हैं।
एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
Trending Videos