सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the basis of the accused's information, five accused were arrested and sent to jail.

Gorakhpur: मनीष ने शहर के 5 अन्य बदमाशों को बेचा था तमंचा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है कनेक्शन- गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मनीष यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ शहर के भी युवाओं को असलहा बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जमानत पर छूटने के बाद डंपर चलाने के साथ-साथ असलहा भी सप्लाई करता था।

On the basis of the accused's information, five accused were arrested and sent to jail.
गिरफ्तार आरोपी मनीष यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्राॅपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के लिए राज चौहान को पिस्टल देने के आरोपी मनीष यादव ने शहर के कई युवकों को भी तमंचा सप्लाई किया था। इसका पर्दाफाश आरोपी से पूछताछ में हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शहर के तिवारीपुर, शाहपुर, गोरखनाथ और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा बरामद कर लिया है।

Trending Videos


पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मनीष यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ शहर के भी युवाओं को असलहा बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जमानत पर छूटने के बाद डंपर चलाने के साथ-साथ असलहा भी सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उसने तिवारीपुर के माधोपुर निवासी शाहिल कन्नौजिया, अभिषेक प्रजापति, शाहपुर के विकास ठाकुर, गोरखनाथ के मुदित पांडेय और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के शैलेंद्र निषाद को भी असलहा सप्लाई की थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बीते 24 घंटे में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed