{"_id":"6a77996294a12c0a66020efe","slug":"on-thursday-the-jharkhand-police-recovered-bajrangis-body-from-a-pond-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1411870-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाबाधाम गए युवक की हत्या, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाबाधाम गए युवक की हत्या, सड़क जाम
Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के जंगल तुलसीराम बिछिया निवासी बजरंगी उर्फ बद्री निषाद (25) की झारखंड के बाबाधाम में हत्या कर शव पोखरे में फेंकने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह शव घर पहुंचा तो परिजन और मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। परिजन ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद राजघाट पर बजरंगी का अंतिम संस्कार किया गया।
परिजन के मुताबिक, बजरंगी बिजली और डीजे का काम करते थे। करीब एक साल पहले उसकी शादी मोहिनी निषाद से हुई थी। मोहिनी सात माह की गर्भवती हैं। बीते सोमवार को बजरंगी मोहल्ले के भीम के साथ झारखंड स्थित बाबाधाम दर्शन के लिए गए थे। आरोप है कि वहां उनकी हत्या कर शव पोखरे में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को झारखंड पुलिस ने पोखरे से बजरंगी का शव बरामद किया। तलाशी के दौरान उनकी जेब से मोबाइल मिला। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन झारखंड पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह शव लेकर गोरखपुर लौटे। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि परिजन के प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन की जा रही है।