सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrived during the cremation preparations, took the body into custody and sent it for post-mortem.

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrived during the cremation preparations, took the body into custody and sent it for post-mortem.
विज्ञापन
दाह संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
Trending Videos

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, डुमरी खुर्द निवासी प्रियंका (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं, हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता दुबई में मजदूरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। बेटी की मौत की सूचना पर पिता गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के केवलाचक गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान विद्या (25) पत्नी रमापति भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विद्या दो बेटियों की मां थी और उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। उसका पति रमापति भारती सूरत में मजदूरी करता है और घटना के समय वहीं मौजूद था। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सूचना पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed