{"_id":"629a2847de8732250641a6c4","slug":"president-ramnath-kovind-visit-four-more-presidents-including-first-and-second-of-country-come-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit Gorakhpur: देश के पहले व दूसरे समेत चार और राष्ट्रपति आ चुके हैं गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit Gorakhpur: देश के पहले व दूसरे समेत चार और राष्ट्रपति आ चुके हैं गोरखपुर
Fri, 03 Jun 2022 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:57 PM IST
सार
गोरखपुर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन, 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन, 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल गोरखपुर आ चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पहले देश के चार और राष्ट्रपति भी गोरखपुर आ चुके हैं। इनमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन, 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखनाथ मंदिर जाने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन भी राष्ट्रपति रहते हुए गोरखनाथ मंदिर गए थे।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम गोरखपुर विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो.रेवती रमण पांडेय के बुलावे पर गोरखपुर आए थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में छात्रों और शिक्षकों से ‘विजन 2020 पर सीधा संवाद किया था। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने संतकबीर की निर्वाण स्थली मगहर जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
प्रशासन ने आनन-फानन उनके वहां जाने की व्यवस्था की थी। कार्यकाल समाप्ति के बाद फरवरी 2011 में डा.कलाम एक बार फिर गोरखपुर आए। तब गोरखनाथ क्षेत्र स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में गोरखपुर-बस्ती मंडल के छात्र-छात्राओं से उन्होंने ‘विज्ञान और प्राकृति के संरक्षण विषय पर संवाद किया था।
इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, मार्च 2009 में वायुसेना केंद्र गोरखपुर में 105 हेलिकॉप्टर यूनिट और 108 स्क्वाड्रन को ‘प्रेसिडेंशियल स्टैण्ड्डर्स सम्मान देने आई थीं।