सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sameer Ansari was declared Man of the Match for his century.

Gorakhpur News: समीर अंसारी के शतक से चंद्रा क्रिकेट अकादमी चैंपियन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sameer Ansari was declared Man of the Match for his century.
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के फाइनल मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने अचीवर्स 11 को दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
Trending Videos




टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अचीवर्स 11 ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 226 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष प्रकाश ने 72 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्हें परिवेश त्रिपाठी (60) का अच्छा साथ मिला। मध्यक्रम में रोहित थापा 23 और राज शेखर आजाद ने 19 रन का योगदान दिया, लेकिन अंतिम ओवरों में रन गति धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रा क्रिकेट अकादमी के लिए शुभम चौधरी ने तीन विकेट लिए। एमडी साहिम हसन और महातिम यादव को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट गंवा दिए। जैदीप 10, सलमान 23, प्रिंस यादव 28 और मंथन 21 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद समीर अंसारी ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
उन्होंने 80 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर उन्होंने टीम को 39.1 ओवर में 228/8 तक पहुंचा दिया। अचीवर्स 11 की ओर से कृष्णा दुबे और आयुष प्रकाश ने दो-दो विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चंद्रा क्रिकेट अकादमी के समीर अंसारी को उनकी नाबाद 103 रन की पारी और एक विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed