सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Samples were taken three months ago and failed the test.

Gorakhpur News: देसी घी के तीन ब्रांड में मिलावट की पुष्टि, प्रदेश में बिक्री पर प्रतिबंध

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Samples were taken three months ago and failed the test.
विज्ञापन
तीन महीने पहले लिए गए थे नमूने, जांच में फेल पाए गए
Trending Videos

जिले के कारोबारियों को 48 घंटे में स्टॉक बताने को कहा गया



गोरखपुर। शरीर को स्वस्थ रखने और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाला देसी घी भी अब मिलावट से अछूता नहीं रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में तीन ब्रांड के देसी घी की गुणवत्ता खराब मिली है और लैब की जांच में नमूने फेल हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर से प्रदेश में अब तीनों ब्रांड के देसी घी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जिन कारोबारियों के पास इसका स्टॉक मौजूद है, उन्हें 48 घंटे के भीतर लिखित सूचना विभाग को देनी होगी। बाजार में भेजे गए घी को वापस मंगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन महीने पहले सिद्धार्थनगर और मुजफ्फरनगर में तीनों ब्रांड नेचुरल राजधानी, हरियाणा फूड और मदर बेस्ट के देसी घी के नमूने लिए थे। जांच में इनमें गुणवत्ता खराब होने के साथ मिलावट की पुष्टि भी हुई है। मदर बेस्ट ब्रांड के नमूने में निर्धारित मानक से कम गुणवत्ता पाई गई, जबकि नेचुरल राजधानी, हरियाणा फूड के नमूने में बाहरी वसा की मिलावट सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नेचुरल राजधानी, हरियाणा फूड और मदर बेस्ट ब्रांड के घी के निर्माण, बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक लगा दी गई है। घी का उपयोग लोग भोजन के स्वाद, स्वास्थ्य, पूजा-पाठ और हवन में करते हैं, ऐसे में विभाग ने आम लोगों से इन ब्रांडों को खरीदते समय सावधान रहने को कहा है।



वर्जनजिले के सभी थोक, फुटकर विक्रेताओं और वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंधित घी की बिक्री तत्काल बंद करें। प्रतिबंध के बाद यदि किसी दुकान या गोदाम में यह घी मिला तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed