सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saurabh and Aanksha became Naib Tehsildars, Abhishek became Sub Registrar.

Gorakhpur News: सौरभ और आंकाक्षा बने नायब तहसीलदार, अभिषेक उप निबंधक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Saurabh and Aanksha became Naib Tehsildars, Abhishek became Sub Registrar.
विज्ञापन

Trending Videos
गोरखपुर। पीसीएस-2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम में पूर्वांचल के कई मेधावियों ने सफलता हासिल की है। एसडीएम से लेकर नायब तहसीलदार तक के पदों पर इन मेधावियों ने अपनी जगह बनाई है। मंगलवार को परिणाम सूची में कुछ और नाम सामने आए, जिनकी सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

बशारतपुर के राजनगर कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर और रैंपस स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और आइटीएम गीडा से उच्च शिक्षा पूरी की। वर्तमान में वह समाज कल्याण विभाग में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सौरभ ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिकी क्षेत्र, विद्या विहार कॉलोनी की रहने वाली आकांक्षा श्रीवास्तव का चयन भी नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा कार्मल गर्ल्स इंटर काॅलेज से प्राप्त की और गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता और माता रागिनी श्रीवास्तव को दिया।

सिंघड़िया निवासी सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर परमहंस यादव के पुत्र अभिषेक यादव का चयन उप निबंधक के पद पर हुआ है। अभिषेक ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ में पूरी की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed