सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six thousand names will be removed, today is the last chance to file applications and objections.

एसआईआर : आज अंतिम मौका...2.16 लाख बनेंगे नए मतदाता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Six thousand names will be removed, today is the last chance to file applications and objections.
विज्ञापन
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए मतदाता बनने और नाम-पता संशोधन के लिए शुक्रवार को अंतिम माैका है। अभी तक 2.16 लाख लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फाॅर्म भरे हैंए जिसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। वहीं, 4200 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
Trending Videos

एसआईआर के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम या पिता का नाम नहीं मिला है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है लेकिन बीएलओ की ओर से नोटिस नहीं दिया गया। सप्ताह भर से फोन करके बीएलओ ऐसे लोगों से दस्तावेज मांग रहे हैं। बेतियाहाता के संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें नोटिस नहीं दिया गया, बीएलओ का फोन आया था कि नाम व पता के सत्यापन के लिए दो दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 2.16 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फाॅर्म-6 भरा है। वहीं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए 6000 फाॅर्म-7 प्राप्त हुए हैं, जबकि 42 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने विवरण में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 भरा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने अभी फॉर्म-6, 7 और 8 नहीं भरा है वे शुक्रवार को फॉर्म जरूर भर दें। जिन्होंने नोटिस जारी होने के बाद दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं सभी का नाम मतदाता सूची में दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed