{"_id":"69a9f37938e3bf44e00a40e4","slug":"golden-had-created-a-ruckus-even-during-the-daycaused-an-accident-at-night-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1247936-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोल्डेन ने दिन में भी किया था बवाल...रात में कर दिया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोल्डेन ने दिन में भी किया था बवाल...रात में कर दिया हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का बहस करते वीडियो वायरल, महिला से की मारपीट
गोरखपुर। हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी ने बुधवार को दिन में भी बवाल किया था। रात में तेज रफ्तार में कार चलाने से हुए हादसे में एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। बुधवार को दिन में बवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला और अन्य लोगों से गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उसने पहले महिला से मारपीट की। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त गोल्डेन शराब के नशे में धुत था। वह खुद को निषाद पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है। इतना ही नहीं, वह खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता है। इससे जुड़ीं तस्वीरें उसने अपने फेसबुक पर लगा रखी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गोल्डेन साहनी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का करीबी है। वह उन्हें फूफा कहता है। उसकी फेसबुक पोस्ट पर यह सेल्फी चर्चा में है, जिसे खुद कैबिनेट मंत्री ने लिया है। गोल्डेन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था।
गोल्डेन के समर्थन में कर रहे कमेंट
घटना के बाद गोरखपुर पुलिस ने कार्रवाई से जुड़ी वीडियो बाइट सोशल मीडिया पर अपलोड की। इसमें कुछ लोगों ने गोल्डेन के समर्थन में कमेंट किया। कोई उसके जिंदाबाद के नारे लगा रहा तो कोई उसे समाज का हीरो बता रहा। पुलिस इन हैंडल की जांच कर रही है।
हिट एंड रन की नहीं लगी धारा
मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। साथी छात्रों का कहना है कि आरोपी उस समय शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव और हिट एंड रन की धारा न लगने से उनमें नाराजगी है।
गोल्डेन हमारी पार्टी का कार्यकर्ता है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे।
-डॉ. संजय निषाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी
Trending Videos