सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Municipal Corporation has intensified preparations for the 2027 Census.

नगर निगम : जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has intensified preparations for the 2027 Census.
विज्ञापन
गोरखपुर। जनगणना 2027 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रथम चरण के तहत मई-जून 2026 में होने वाले मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) के लिए नगर आयुक्त एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी अवर अभियंताओं (निर्माण) को अपने-अपने वार्डों में मानक के अनुसार गणना ब्लॉक गठित कर उनका मानचित्र एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos


नगर आयुक्त के अनुसार] प्रत्येक गणना ब्लॉक में लगभग 180 से 200 मकान या 700 से 800 व्यक्तियों की आबादी को शामिल किया जाएगा। ब्लॉकों का गठन प्राकृतिक और प्रशासनिक सीमाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। यदि किसी वार्ड में मानक के अनुसार ब्लॉक बनाने के बाद करीब 100 मकान शेष रह जाते हैं, तो उन मकानों के लिए अलग से गणना ब्लॉक बनाया जाएगा। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्लम क्षेत्रों के लिए अलग जनगणना ब्लॉक बनाए जाएंगे और उनमें वार्ड के अन्य मोहल्लों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए स्लम क्षेत्रों की सूची संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना निदेशालय की ओर से प्रत्येक जोन में लगभग 405 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में संबंधित जोनल अधिकारियों के समन्वय से अवर अभियंता सभी वार्डों में ब्लॉकों का गठन करेंगे। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक का अलग मानचित्र और सभी ब्लॉकों को मिलाकर वार्डवार संयुक्त मानचित्र भी तैयार किया जाएगा। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान कर निरीक्षक और सफाई निरीक्षक अवर अभियंताओं को आवश्यक सहयोग देंगे। मुख्य अभियंता अमित शर्मा को भी जल्द से जल्द मकान सूचीकरण का कार्य पूरा कर नगर आयुक्त कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed