सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stone pelting between two groups on Holi, five people's heads were fractured, two are in critical condition

Gorakhpur News: होली पर दो पक्षों में पथराव, पांच का सिर फटा, दो की हालत गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two groups on Holi, five people's heads were fractured, two are in critical condition
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें पांच लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर देर रात पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों की पहचान ददरखांवा निवासी दर्शन चौहान, गौतम चौहान जंगल महुअवां उर्फ मोहम्मदपुर बीरबहादुर पुर सिंह स्पोर्ट कालेज निवासी रोहित चौहान, करन चौहान, साहिर उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर हरसेवकपुर नंबर एक में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि शाहपुर क्षेत्र के छाया टॉकीज के पास रहने वाला अतुल चौहान अपने परिचित सूरज चौहान के घर होली खेलने आया था। इसी दौरान गांव के दूसरे टोले ददरखावा निवासी मनजीत चौहान, करन चौहान और चार से पांच अन्य लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि, दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश थी। इसी को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मनजीत ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान सूरज चौहान, चंदू चौहान, विशाल चौहान और अतुल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पथराव में आरोपी पक्ष के एक युवक का भी सिर फट गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चंदू, विशाल और अतुल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, देर रात अतुल के परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर गुलरिहा थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने पीड़ित सूरज चौहान की तहरीर पर मनजीत चौहान और करन चौहान समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या की कोशिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान ददरखांवा निवासी दर्शन चौहान, गौतम चौहान जंगल महुअवां उर्फ मोहम्मदपुर बीरबहादुर पुर सिंह स्पोर्ट कालेज निवासी रोहित चौहान, करन चौहान, साहिर उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed