सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two bikes collided killing one youth and injuring two others

UP: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दो अन्य घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

एम्स में इलाज के दौरान अविनाश विश्वकर्मा उर्फ आकाश की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Two bikes collided killing one youth and injuring two others
गोेरखपुर में भिड़ी दो बाइकें, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार चौराहे के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्स भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोरमा खास, पोस्ट कन्हौली, जिला देवरिया निवासी अविनाश विश्वकर्मा उर्फ आकाश (26) अपने साथी सन्नी त्रिपाठी उर्फ जतिन (20) पुत्र मुन्ना त्रिपाठी के साथ सुपर स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बोहाबार चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अविनाश विश्वकर्मा और सन्नी त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरुहुरी बोहाबार निवासी शेरू (19) पुत्र एकलाक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए एम्स भेजवाया।

एम्स में इलाज के दौरान अविनाश विश्वकर्मा उर्फ आकाश की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed