{"_id":"69dab71481ec5f65f005539a","slug":"social-media-trend-jelly-bangles-are-in-high-demand-becoming-a-favorite-among-young-women-at-weddings-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1286395-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया का ट्रेंड : जेली बैंगल्स की बढ़ी डिमांड, शादियों में युवतियों की बनी पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया का ट्रेंड : जेली बैंगल्स की बढ़ी डिमांड, शादियों में युवतियों की बनी पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार
शहर के प्रमुख बाजारों जैसे रेती रोड और गोलघर में जेली बैंगल्स डिजाइन की चूड़ियाें की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी हुई है। रेती रोड के चूड़ी व्यापारी शाहरुख ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इन बैंगल्स की बिक्री कई गुना बढ़ गई है, खासकर शादी और फंक्शन के लिए युवतियां इन्हें खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विस्तार
बदलते फैशन ट्रेंड और सोशल मीडिया के प्रभाव ने पारंपरिक आभूषणों को भी नया रूप दे दिया है। इन दिनों जेली बैंगल्स डिजाइन की चूड़ियों का क्रेज युवतियों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे फैशन ट्रेंड के चलते शादी-विवाह के सीजन में इन रंग-बिरंगी चूड़ियों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है।
Trending Videos
शहर के प्रमुख बाजारों जैसे रेती रोड और गोलघर में जेली बैंगल्स डिजाइन की चूड़ियाें की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी हुई है। रेती रोड के चूड़ी व्यापारी शाहरुख ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इन बैंगल्स की बिक्री कई गुना बढ़ गई है, खासकर शादी और फंक्शन के लिए युवतियां इन्हें खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेली बैंगल्स की खासियत उनकी पारदर्शी, सॉफ्ट और आकर्षक डिजाइन है, जो हर तरह के परिधान के साथ आसानी से मैच हो जाती है। अलग-अलग रंगों और स्टाइल में उपलब्ध ये बैंगल्स न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं बल्कि पहनने में भी हल्की और आरामदायक होती हैं। यही वजह है कि पारंपरिक कांच की चूड़ियों की जगह अब जेली बैंगल्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
युवतियां अब केवल दुकानों से ही नहीं बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिये भी जेली बैंगल्स ऑर्डर कर रही हैं। सोशल मीडिया पेजों पर कस्टमाइज्ड सेट्स उपलब्ध हैं, जिनमें ड्रेस के अनुसार रंग और डिजाइन चुने जा सकते हैं। शादी के विभिन्न कार्यक्रमों मेहंदी, हल्दी और संगीत के लिए अलग-अलग थीम के जेली बैंगल्स का चलन भी बढ़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां पारंपरिक चूड़ियों की मांग अधिक होती थी, वहीं अब युवा वर्ग नए और ट्रेंडी विकल्पों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है। खासकर कॉलेज जाने वाली युवतियां और दुल्हनें जेली बैंगल्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं।