{"_id":"6a77985fbd8cc35d3c0aa530","slug":"sub-postmaster-did-not-arrive-mohaddipur-sub-post-office-remained-closed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1412143-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उप डाकपाल नहीं पहुंचे, बंद रहा मोहद्दीपुर उप डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उप डाकपाल नहीं पहुंचे, बंद रहा मोहद्दीपुर उप डाकघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मोहद्दीपुर उप डाकघर में शनिवार को उप डाकपाल के अनुपस्थित रहने के कारण कार्यालय नहीं खुल सका। जरूरी काम से डाकघर पहुंचे लोगों को कार्यालय बंद मिलने से निराश होकर लौटना पड़ा। ग्राहकों ने बंद डाकघर का फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
जानकारी के अनुसार, मोहद्दीपुर उप डाकघर में उप डाकपाल के पद पर रवि कुमार गौतम तैनात हैं। शनिवार को वह कार्यालय नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि उप डाकघर में एक ही कर्मचारी की तैनाती है। ऐसे में कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर कार्यालय बंद हो जाता है और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को अशोक, धीरेंद्र, अरुण मिश्र समेत तमाम लोग उप डाकघर पहुंचे तो ताला लटका मिला। इस पर वे निराश होकर लाैट गए। इस संबंध में प्रभारी प्रवर डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जाएगी।