{"_id":"696002b505028082f6046467","slug":"sun-will-enter-capricorn-will-give-general-benefits-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1190950-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सूर्य का मकर राशि में होगा प्रवेश, देंगे सामान्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सूर्य का मकर राशि में होगा प्रवेश, देंगे सामान्य लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जनवरी मकर संक्रांति से खरमास का होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात में हो रहा है। इसके कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन से खरमास का समापन होगा।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सूर्य बृहस्पति की राशि धनु से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। शनि की राशि होने के कारण यह पहले से कम लाभ लोगों को देंगे। यूं कहें कि यह सामान्य लाभ देंगे। गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष के विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि 14 जनवरी को रात 09:38 पर सूर्य मकर राशि में जाएंगे। शुभ कार्य शुरू होंगे लेकिन मांगलिक कार्य शुक्र के एक फरवरी से उदय होने के बाद शुरू होंगे।
इन राशियों पर यह होगा असर
मेष- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजयी होंगे। पैतृक संपत्ति की स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य व व्यापार ठीक रहेगा।
वृषभ - बड़ों का साथ मिलेगा। बड़ों की नाराजगी दूर होगी। पहले से बेहतर समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में मध्यम स्थिति रहेगी।
मिथुन- बच कर चलना पड़ेगा। सरकारी अधिकारियों की गाज गिर सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बाकी सब सामान्य रहेगा।
कर्क - सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। राजनीतिक लाभ होगा। जीवन साथी के साथ तनाव की स्थिति आ सकती है। बाकी में पहले से बेहतर समय होगा।
सिंह - स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान का प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अच्छा समय होगा।
कन्या - बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। क्रोध पर काबू रखें। भावनाओं पर काबू रखने के साथ महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें।
तुला - घरेलू सुख बाधित होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के भी सेहत पर ध्यान देना होगा। बाकी प्रेम संतान व व्यापार ठीक रहेगा।
वृश्चिक - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही व्यापारिक स्थिति ठीक हाेगी।
धनु - राजनीतिक लाभ मिलेगा। अपने से बड़ों व सरकारी तंत्र से आशीर्वाद मिलेगा। बोलने में अच्छे शब्दों का प्रयोग करें।
मकर - स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। रौब व रुआब बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। प्रेम संतान व व्यापार ठीक रहेगा।
कुंभ- बहुत बचकर चलना होगा। खुद व पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सरकारी कुछ नोटिस मिल सकती है। थोड़ा सतर्क रहना होगा।
मीन - अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। पिता का साथ होगा। एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ेगी। स्वास्थ्य व व्यापार बहुत अच्छा होगा।
Trending Videos