सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicion of lack of transparency in the procurement process

Gorakhpur News: बीआरडी में केमिकल खरीद के लिए एक ही फर्म को दिए बार-बार ऑर्डर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of lack of transparency in the procurement process
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में केमिकल खरीद को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नहीं कर कुछ चुनिंदा फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।
Trending Videos

रिकॉर्ड के अनुसार, अधिकारियों ने सूरजकुंड स्थित एक फर्म को लगातार डायरेक्ट परचेज ऑर्डर जारी किए। खास बात यह है कि 22 जनवरी को एक ही दिन में इस फर्म को छह अलग-अलग ऑर्डर दे दिए गए, जबकि छह जनवरी को भी दो ऑर्डर जारी किए गए थे। जनवरी में कुल मिलाकर इस फर्म को नौ ऑर्डर दिए गए। सभी ऑर्डर 10 लाख रुपये से कम के थे, जिससे जेम पोर्टल के नियमों के तहत सीधे खरीद संभव हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, फर्म को स्पिरिट, सर्जिकल अल्कोहल, ट्यूब और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के आदेश मिले। जनवरी के बाद फरवरी और मार्च में भी इसी फर्म को लगातार ऑर्डर दिए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रशासन की प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed