सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager drowns in Saryu river while bathing with friends, search continues

Gorakhpur News: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर सरयू नदी में डूबा, तलाश जारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Saryu river while bathing with friends, search continues
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र के गोड़ियाना घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूबा प्रिंस
Trending Videos

स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम कर रही किशोर की तलाश
गोला। क्षेत्र के गोड़ियाना घाट पर मंगलवार पूर्वांह्न 11 बजे दोस्तों संग सरयू नदी में नहाने गया प्रिंस शुक्ला (17) नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस, तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ टीम पहुंची। स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम ने किशोर की घंटों तलाश की। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एक सप्ताह के भीतर सरयू नदी में डूबने की यह दूसरी घटना है ।
गोला थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी प्रिंस शुक्ला पड़ोसी गांव के अपने चार दोस्तों के साथ बिना घर पर बताए नऊवाबाबा की कुटी के पास गोड़ियाना घाट पर स्नान करने गया था। बताया जा रहा है कि कुटी के पास नदी के सूखने के कारण दो धाराएं बन गई हैं। कम पानी वाली धारा को पार कर सभी दोस्त मुख्य धारा में पहुंच गए, जहां पानी का बहाव तेज था। नहाने के दौरान अचानक प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके साथ गए तीन दोस्त घबराकर वहां से निकल गए। एक ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन जब वह खुद भी डूबने लगा तो बाहर निकलकर शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस, तहसील प्रशासन के अफसर, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम ने स्टीमर के माध्यम से किशोर की तलाश में जुटी लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। इधर, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन भाई-बहनों में छोटा है प्रिंस
प्रिंस दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा है। उसने हाल ही में गोला के एक निजी विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी और उसे एक होनहार छात्र बताया जा रहा है। उसके पिता व दादा दिल्ली में रहते हैं जबकि बड़ा भाई भी नौकरी के सिलसिले में बाहर है। गांव पर वह अपनी मां और बहन के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed