सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The battle for KYC updates and receipts before receiving gas cylinders

Gorakhpur News: गैस सिलिंडर पाने के पहले केवाईसी अपडेट और पर्ची लेने की जंग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The battle for KYC updates and receipts before receiving gas cylinders
विज्ञापन
दो बार लाइनों में लगने से लोग परेशान, दावा होम डिलिवरी का पर पहुंच बहुत काम रहा
Trending Videos

होम डिलिवरी में देरी होने से पर्ची लेकर गोदाम से लेना पड़ रहा गैस सिलिंडर
गोरखपुर। रसोई गैस सिलिंडर के पहले लोगों को गैस एजेंसियों पर केवाईसी अपडेट कराने और पर्ची बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। अगर किसी तरह पर्ची मिल गई तो फिर सिलिंडर पाने के लिए गोदाम पर दोबारा लाइन में लगने की मजबूरी है।
हालात यह हैं कि सुबह से ही एजेंसियों पर भीड़ लग जा रही है। पहली प्राथमिकता एजेंसी वाले पर्ची बनाने को दे रहे हैं, इसके साथ ही एक कर्मचारी उपभोक्ताओं के केवाईसी के लिए लगाया गया है। शुक्रवार को एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ पर्ची, सिलिंडर लेने व केवाईसी करवाने की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहपुर स्थित प्रज्ञा गैस एजेंसी पर बाहर एनाउंसमेंट करके पर्ची दी जा रही थी। वहीं दूसरी ओर सड़क के किनारे एक जगह एक कर्मचारी बैठकर उपभोक्तओं की केवाईसी अपडेट कर रहा था। वहीं मोहद्दीपुर स्थित अशोका गैस एजेंसी पर सड़क तक लोग पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे थे। उपभोक्ता संजय ने बताया कि काफी दिन पहले गैस बुक किए थे आज पर्ची लेने आए हैं।

एजेंसी संचालकों की ओर से गोदाम से सीधे गैस सिलिंडर वितरण के साथ-साथ होम डिलिवरी पर अधिक जोर दिया जा रहा है, लेकिन डिलिवरी में हो रही देरी के कारण लोग गोदाम पर पहुंच जा रहे हैं। उपभोक्ता संजय ने बताया कि यदि समय पर सिलिंडर नहीं मिला तो घर में गैस खत्म होने का संकट खड़ा हो जाएगा। होम डिलिवरी व्यवस्था को ज्यादा किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिल सके।
डीएसी नंबर आने के बाद भी नहीं हुई होम डीलवरी
गोरखपुर। सूर्यकुंड गैस एजेंसी के उपभोक्ता जाफरा बाजार के रहने वाले कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) आए तीन दिन बीत गए, हॉकर फोन नहीं उठाता है, एजेंसी पर फोन करने पर कर्मचारी होम डिलीवरी कराने की बात कहते हैं। लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। वहीं लालडिग्गी के रहने वाले कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि 23 मार्च को डीएसी नंबर का आ गया था। अब तक होम डिलीवरी नहीं हुई। शुक्रवार को उन्होंने एजेंसी पर जाकर शिकायत की तो कर्मचारी ने कहा कि शनिवार शाम तक आपके घर गैस सिलिंडर भिजवा दिया आएगा।
शुक्ला गैस एजेंसी पर पहुंचे मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने गैस बुक नहीं किया। मोबाइल फोन में मैसेज आया की गैस बुक हो गया और डिलीवरी हो गई। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि बुकिंग हुई है लेकिन गैस सिलिंडर किसी को दिया नहीं गया है।
गैस सिलिंडर की समस्या अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। जिसको डीएसी कोड मिल रहे हैं उन्हें एजेंसी व घर पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी दी जा रही है। लोग अब परेशान न हों गैस सिलिंडर उनके घर पर पहुंचेगा।
-रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed