{"_id":"69cc3a2f7b99b12cf808cc02","slug":"the-behavior-of-drivers-will-change-on-the-road-the-police-will-run-a-strict-campaign-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1275892-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो लॉक कर देगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो लॉक कर देगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सड़क पर बदलेंगे वाहन चालकों के व्यवहार, पुलिस चलाएगी सख्त अभियान
हेलमेट के बाद अब सही पार्किंग का तरीका भी सिखाएगी पुलिस
गोरखपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और आम लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए पुलिस अब सख्ती के साथ जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है। नियमों का उल्लंघन कर सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों की गाड़ियों को मौके पर ही क्लैंप लगाकर लॉक कर दिया जाएगा। वाहन मालिकों को जुर्माना भरने के बाद ही गाड़ी छुड़ाने की अनुमति मिलेगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने की समस्या को खत्म करना और जाम की स्थिति को नियंत्रित करना है। एसएसपी ने अभियान को लेकर सभी थानों को स्पष्ट गाइडलाइन दे दी है। पुलिस विभाग की ओर से सभी थानों को व्हील क्लैंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि यह व्यवस्था शहर में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रभावी साबित होगी। अभियान के दौरान पुलिस केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं करेगी, बल्कि लोगों को जागरूक भी करेगी। जैसे पहले हेलमेट को लेकर चलाए गए अभियान से लोगों में काफी सुधार देखा गया, उसी तरह अब वाहन पार्किंग को लेकर लोगों को सही तरीका सिखाया जाएगा। कार्रवाई करने के साथ ही पुलिसकर्मी मौके पर लोगों को समझाएंगे कि सड़क किनारे किस प्रकार वाहन खड़ा करें, जिससे यातायात बाधित न हो और सड़क पर अनुशासन बना रहे।