सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The case of Kaudiram Riya Hospital

Gorakhpur News: प्रसूता की मौत के बाद खुली अस्पताल के अवैध संचालन की पोल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The case of Kaudiram Riya Hospital
विज्ञापन
गोरखपुर। कौड़ीराम स्थित रिया अस्पताल का रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2025 में समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद अस्पताल स्थान बदलकर धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा था। मंगलवार को प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से एक प्रसूता की मौत हो गई तब इसकी पोल खुली।
Trending Videos

मामला संज्ञान में आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने टीम भेजकर अस्पताल को सील करा दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2025 तक एक डॉक्टर का नाम रजिस्ट्रेशन में दर्ज था, लेकिन उसके बाद से न तो नवीनीकरण हुआ और न ही वैध अनुमति ली गई। क्षेत्र में ऐसे कई अस्पताल संचालित होने की चर्चा है जो या तो बिना नवीनीकरण के चल रहे हैं या घरों में मानक विहीन तरीके से संचालित हो रहे हैं। अब ऐसे अस्पतालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एडिशनल सीएमओ डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल संचालन के निर्धारित होते हैं मानक

किसी भी अस्पताल के संचालन के लिए वैध रजिस्ट्रेशन, योग्य चिकित्सक, प्रशिक्षित स्टाफ, आवश्यक उपकरण, आपातकालीन सुविधा, रक्त की उपलब्धता, स्वच्छता मानक और भवन की स्वीकृति अनिवार्य है। इन मानकों के बिना संचालन अवैध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed