{"_id":"69d6c5f3f20d0ab7ec04cc62","slug":"the-incident-occurred-due-to-a-short-circuit-in-a-400-kva-transformer-and-power-supply-was-restored-after-two-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1283680-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाई वोल्टेज से जले उपभोक्ताओं के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाई वोल्टेज से जले उपभोक्ताओं के उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नगर ओल्ड उपकेंद्र के अंतर्गत रामजानकी नगर में रेलवे लाइन के किनारे स्थित क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में नग (जॉइंट) कटने के कारण अचानक हाई वोल्टेज आ गया। इस वजह से कई उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जल गए।
उपभोक्ताओं की ओर से घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की जांच कर खराबी को ठीक किया। हालांकि, हाई वोल्टेज के कारण प्रभावित उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा है। इससे लगभग दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
राप्ती नगर ओल्ड उपकेंद्र के जेई नूर आलम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बिजली काटी गई और ट्रांसफार्मर के नग को ठीक कराया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। राप्ती नगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी के अनुसार, हाई वोल्टेज से उपभोक्ताओं के उपकरण जलने आदि की जानकारी नहीं मिली है।
Trending Videos