सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place in Chauri Chaura's Bhauwapar market; the police have registered an FIR and started investigation.

Gorakhpur News: गर्भवती पर चाकू से हमला, पति की हालत भी गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in Chauri Chaura's Bhauwapar market; the police have registered an FIR and started investigation.
विज्ञापन
- चौरीचौरा के भौवापार बाजार की घटना, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
Trending Videos



चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के भौवापार बाजार में पारिवारिक विवाद में ससुरालियों ने गर्भवती रिंकी गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पति को भी पीट दिया। पुलिस ने मामले में महिला की सास भानमती, जेठानी शारदा और जेठ अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भौवापार बाजार निवासी रिंकी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 मार्च की सुबह करीब सात बजे वह अपनी बेटी को घर के आंगन में शौच करा रही थीं। इसी दौरान उनकी सास भानमती वहां पहुंचीं और बच्ची को जबरन उठाने लगीं। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और बाल पकड़कर पीटा। आरोप है कि बाद में सास ने उन पर कान की बाली चोरी करने का भी झूठा आरोप लगाया। यहीं नहीं सास भानमती, जेठानी शारदा और जेठ अजय ने मिलकर छत पर जाने वाले रास्ते में ताला लगा दिया। मामले में पहले दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कार्रवाई की गई थी लेकिन जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों का व्यवहार और आक्रामक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकी के मुताबिक, उसी दिन रात करीब 9:30 बजे आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड व चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी बाईं आंख पर चाकू से वार किया गया। बीच बचाव में आए उनके पति विजय गुप्ता को पीट दिया। इसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर दोनों को बचाया और अस्पताल में इलाज कराया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed