सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The program was organized under the joint auspices of Ashoka Foundation and Dr. Ashok Kumar Srivastava Fans Association.

Gorakhpur News: पुण्यतिथि पर डॉ. अशोक श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The program was organized under the joint auspices of Ashoka Foundation and Dr. Ashok Kumar Srivastava Fans Association.
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, समाजसेवी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव की सातवीं पुण्यतिथि पर सिविल लाइंस के निजी लॉन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव पूर्वांचल के गौरव थे, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर सक्रिय राजनीति तक आमजन के हितों को सर्वोपरि रखा। वे समाज के हर वर्ग के असहाय, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की मदद के लिए तत्पर रहे। उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। सभा में भजन गायक ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में भजन प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम अशोका फाउंडेशन एवं डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed