सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The proposal of the Public Works Department got approval from the government

Gorakhpur News: रुस्तमपुर से मलौली बंधा तक चौड़ी होगी सड़क

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The proposal of the Public Works Department got approval from the government
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से मिली स्वीकृति
Trending Videos



गोरखपुर। रुस्तमपुर ढाले से आजाद चौक, बगहा बाबा मंदिर होते हुए मलौली बंधा तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से बड़ी आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह परियोजना 2.700 किलोमीटर लंबाई के मार्ग को 2-लेन विद पक्के शोल्डर (पेव्ड शोल्डर) के रूप में विकसित करने से संबंधित है। इस कार्य के लिए कुल 2034.01 लाख रुपये (करीब 20.34 करोड़ रुपये) की लागत को स्वीकृति दी गई है, जिसमें पांच वर्षों का अनुरक्षण भी शामिल है। शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस परियोजना के तहत 1017 लाख रुपये (करीब 10.17 करोड़ रुपये) की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी गई है। इसमें 801.30 लाख रुपये और 215.70 लाख रुपये विभिन्न मदों में आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed