सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim has filed a complaint against the accused on the CM portal.

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 86 हजार रुपये ठगेे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The victim has filed a complaint against the accused on the CM portal.
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक राकेश कुमार से 86 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसके बाद पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Trending Videos

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि दरघाट क्षेत्र में रहने वाले उसके एक परिचित ने जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने का दावा किया था। उसने भरोसा दिलाया कि वह उसकी पत्नी वंदना को ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिला सकता है। पीड़ित ने बताया कि उसने अलग-अलग तिथियों में 46 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर किए, जबकि 40 हजार रुपये नकद दिए। कुल मिलाकर 86 हजार रुपये आरोपी को दे दिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद जालसाज ने एक नियुक्ति पत्र दिया। जब राकेश अपनी पत्नी को जॉइन कराने जिला अस्पताल पहुंचा तो जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed