{"_id":"69caeb08469caa4c9c0a5e7a","slug":"they-used-to-perform-stunts-late-at-night-towards-the-medical-college-people-had-complained-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274178-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोरलेन पर रेसर बाइक से स्टंटबाजी पड़ी भारी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोरलेन पर रेसर बाइक से स्टंटबाजी पड़ी भारी, पांच गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज से भटहट फोरलेन पर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी युवक रेसर बाइक से स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पांच रेसर बाइक भी सीज कर दी गई हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ये युवक रोज शाम को एक साथ तेज रफ्तार में बाइक लेकर निकलते थे और देर रात मेडिकल कॉलेज की तरफ लौटते समय सड़क पर स्टंट कर उत्पात मचाते थे। ये युवक खजांची चौराहे तक स्टंट करते नजर आते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार और गाड़ियों के शोर से फोरलेन पर आने-जाने वाले राहगीरों में भय का माहौल बना रहता था। कई बार लोग डर के कारण सड़क किनारे खड़े होकर इनके निकलने का इंतजार करते थे, जबकि साइकिल सवार संतुलन बिगड़ने से गिर भी चुके हैं।
ये आरोपी पकड़े गए
लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मेडिकल चौकी प्रभारी विकास मिश्रा और उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए शिवा मिश्रा (19) निवासी रखोखर थाना कैंपियरगंज, अंकित कुमार वर्मा (23) निवासी जंगल डुमरी नंबर-2, बरई टोला थाना गुलरिहा, आदर्श वर्मा (19) निवासी झुंगिया बाजार थाना चिलुआताल, शक्ति वर्मा (23) निवासी झुंगिया बाजार थाना चिलुआताल और पीयूष सोनकर (20) निवासी झुंगिया बाजार थाना चिलुआताल को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रोड पर स्टंटबाजी की शिकायत मिल रही थी। मामले का संज्ञान लेकर पांच युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है। उनकी पांच बाइक भी सीज कर दी गई हैं।
Trending Videos